गुणवत्ताविहीन नाली निर्माण को देखकर अधिशासी अधिकारी भड़के

कछौना नगर की जल निकासी की समस्या से निजात पाने के लिये कराये जा रहे नाली निर्माण की गुणवत्ता परखने के लिये बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों की टीम के साथ अधिशासी अधिकारी विंध्याचल पहुँचे । घटिया निर्माण को देख कर वह भड़क गए और कार्य रुकवा दिया ।
मालूम हो कि नाली निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं । बालू युक्त डस्ट व दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग खुले आम होने की शिकायत नागरिकों की ओर से की गयी थी । सही भी है जब मानक के अनुसार निर्माण नहीं होगा तो मजबूती कहाँ से होगी और समस्या फिर वही होगी जो अभी तक है । सरकार एक ओर भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही की बात करती है वहीं दूसरी ओर कार्यदायी संस्थाएं और ठेकेदार आदेशो को ठेंगा दिखा रहे हैं । अधिशासी अधिकारी ने कार्य रुकवाकर  गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिये हैं ।