ऊर्जा मन्त्री श्रीकान्त शर्मा ने बताया कि सबको बिजली, पर्याप्त बिजली और निर्बाध बिजली की दिशा में ‘ई-संयोजन’ ऐप के जरिए आसानी से बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं । इससे कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया मात्र 15 मिनट में पूरी हो रही है। ऐप से अब तक 4,000 कनेक्शन जारी हो चुके हैं । ‘ई-संयोजन’ ऐप से बिजली विभाग कैम्पों में और आवेदक के घर पहुंचकर कनेक्शन जारी कर रहा है । ऐप में आवेदक का नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज किया जाता है । ऐप से आवेदक को तुरंत रजिस्ट्रेशन नंबर का एसएमएस मिलता है । बाद में अकाउंट नंबर भी एसएमएस से भेजा जाता है ।
Related Articles
विद्युत संविदाकर्मियों को नहीं मिला 7 माह से मानदेय
February 16, 2018
0
प्रदेश के सभी गाँवों एवं मजरों में हुआ विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा से रोशन हुए गाँव के बाजार
September 28, 2021
0
नगर पंचायत व बिजली विभाग की अनदेखी के चलते दिन में भी जल रहीं मुख्य चौराहे पर हाईमास्ट लाइट्स
November 30, 2021
0