फतेहपुर : क्लीन-अप अभियान के तहत पलिया उपकेंद्र के कोतला फीडर में कोतला गाँव में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विद्युत चोरी कटिया में कमलेश पुत्र शिवलाल, सुरेश पुत्र सियालाल, संजय कुमार पुत्र जगतपाल, कल्लू प्रसाद, बाबूलाल, अनीशा बेगम पत्नी मो शरीफ मो. सिद्दिकी पुत्र मुर्तजा हुसैन और बकायेदारों में इमामुद्दीन पुत्र अमीरुद्दीन, कायमुल हसन पुत्र फायाजुल हसन, जाहिदा बेगम पत्नी सैयादुल हसन ,वाहिदुर निशा पत्नी सफीक अहमद बकायेदारों के कनेक्शन काट दिया गया है और बिजली चोरी में एफआईआर करवाई गई है।
टीम में पुलिस प्रवर्तन दल प्रयागराज से श्री भोलानाथ मिश्रा सहायक अभियंता, अवर अभियंता प्रवर्तन दल शैलेन्द्र कुमार , प्रधान आरक्षी शितलेश्वर तिवारी अवर अभियंता पलिया उपकेंद्र चंद्रभूषण फीडर प्रभारी लवकुश मौर्य लाइन मैन मनोज, शिवलाल ओम प्रकाश आदि रहे।