जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने गन्ना किसानों को सूचित किया है कि गन्ना समितियों/गन्ना विकास परिषदों में बीज व भूमि उपचार , जैव उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, कृषि यंत्र एवं ड्रिप सिंचाई पर जिला योजना/राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत अनुदान पर दिया जा रहा है । श्री सिंह ने बताया कि इसके साथ ही शोध केन्द्रों से उन्नतिशील प्रजातियों के गन्ना बीज का आवंटन प्राप्त हो गया है, इच्छुक किसान उपरोक्त योजनाओं का लाभ उठाने एवं बीज प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित गन्ना विकास परिषद/ समिति से सम्पर्क स्थापित करें ।
Related Articles
योगी सरकार का गन्ना किसानों को एक नया विकल्प
October 20, 2022
0
किसानों की फसलों पर आवारा पशुओं का आतंक, हरदोई में गोशालाएं बनी शो पीस
November 28, 2018
0
भारतीय किसान यूनियन (अ) ने प्रशासन के सामने रखीं पाँचसूत्रीय मांगें
April 19, 2022
0