शाहजहांपुर पुलिस के हाथ अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है । होली के त्योहार को देखते हुये पुलिस ने अवैध शराब का करोबार करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पकड़े गये अभियुक्त थाना रौजा क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी सनी गुप्ता पुत्र अवधेश, थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मो.सराय काईयां निवासी मृदुल पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता तथा कांठ क्षेत्र के ग्राम मुतिहासा निवासी गुड्डू उर्फ राजकुमार पुत्र रघुनन्दन से कांठ पुलिस व क्राइम ब्रान्च टीम ने 175 पेटी क्वार्टर जिस पर पंजाब व हरियाणा राज्य का हाॅलमार्क लगा था । शराब की अनुमानित कीमत आठ लाख रुपये है । जाली ब्रांडेड शराब बनाने की सामग्री भी बरामद की गयी है । पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है ।
Related Articles
छेड़छाड़ के आरोपी को मौके पर पकड़ा
December 28, 2017
0
किशोरी से शादी के मामले में कछौना पुलिस ने आरोपियों को दी क्लीन चिट
December 18, 2017
0
थाना मंगलपुर की पुलिस ने एक शातिर को किया गिरफ्तार
November 27, 2017
0