कच्ची शराब की दबिश देने गए पुलिस टीम पर हमला

         बघौली थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में कच्ची शराब बरामद करने गए सिपाहियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि सिपाही हमेशा वसूली करने आते है और लोगों को बिना वजह परेशान करते है और वसूली करते है। आये दिन लोगों को वर्दी का रौब दिखाकर धमकाते भी है।
        बघौली थाने में तैनात सिपाही रोहित कुमार का आरोप है कि वह बघौली थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में कच्ची शराब बरामद करने गए थे। वहां मनीष खिलाड़ी नीरज व पिंकू ने उसके ऊपर हमला करते हुए मारपीट की और सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाई। सिपाही का आरोप है कि पिटायी से वह घायल हो गया। सभी के विरुद्ध उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
      वही सिपाही ने मनीष को 10 लीटर कच्ची शराब और बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर गांव में लोगों में गुस्सा भी है। लोगों का कहना है कि यह चार सिपाही आये दिन सादी वर्दी में आकर वसूली करते है और लोगों को प्रताड़ित करते हुए अवैध वसूली करते है। जब सिपाहियों की अवैध वसूली का विरोध किया गया तो रंजिशन फंसाया जा रहा है।