पंचायत में एक पक्ष हुआ उग्र लाठी-डन्‍डे से किया हमला, एक घायल

चित्रकूट- PRV 2044 को थाना मानिकपुर क्षेत्र में दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे आरोपियों को पकड़ लिया । प्रकरण की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पुराने विवाद को लेकर पंचायत हो रही थी । जहां पर एक पक्ष ने उग्र होकर लाठी-डन्‍डे से हमला कर दिया । इस हमले में एक व्‍यक्ति के सिर पर काफी चोट लगी थी । पीआरवी कर्मियों ने घायल को अस्‍पताल पहुंचाकर आरोपियों को पकड़ कर थाने के सुपुर्द किया ।