ससुराल में नवविवाहिता ने आग लगाकर किया जान देने का प्रयास 

  • बचाने के चक्कर में पड़ोसी युवक झुलसा
  • दोनों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • टडियावा थाना क्षेत्र के मझारी गांव का मामला
  • दो अप्रैल को हुई थी शादी, 6 माह की बताई गई गर्भवती

ससुराल में एक नवविवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया कमरे के अंदर से आग की लपटें निकलते हुए देख पड़ोसी युवक मौके पर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर उसे बचाने का प्रयास किया जिसके चलते वह भी झुलस गया दोनों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक टडियावां थाना क्षेत्र के मझारी गांव निवासी राजू ने अपनी पुत्री ललिता 24 की शादी 2 अप्रैल को थाना क्षेत्र के कुरसंडा गांव निवासी संजय के साथ की थी । जहां पर उसने कमरे के अंदर आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया । कमरे के अंदर से आग की लपटें निकलते देख पड़ोसी राहुल 31 पुत्र काशीराम दौड़कर मौके पर दरवाजा तोड़कर अंदर जा पहुंचा । जहां पर आग से जल रही नवविवाहिता को बचाने का प्रयास किया । जिस  के चक्कर में राहुल भी गंभीर तरीके से झुलस गया । दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया।  घटना की जानकारी देते हुए संजय ने अपनी नवविवाहिता पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह 6 माह की गर्भवती है । शादी के बाद मायके से ससुराल आने की बात से इंकार कर रही थी । जिस पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था संजय का यह भी आरोप है कि ललिता अपने ही परिवार के एक व्यक्ति से प्रेम संबंध है ।