यूपी के जनपद कौशांबी में सैनी थाना क्षेत्र के अटसराय रेलवे स्टेशन धुमाई रेलवे क्रॉसिंग के पोल नंबर 890/18 डाउन लाइन ट्रैक के बीच खड़े होकर अज्ञात अधेड़ युवक ने आत्महत्या कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही अजुहा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय, उप निरीक्षक अजहर जमाल मय हमराही मौके पर पहुंच मृतक के शव की शिनाख्त ना होने पर अज्ञात युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े राहगीरों ने बताया कि आ रही मालगाड़ी के सामने बीच ट्रैक पर अज्ञात अधेड़ युवक खड़ा हो गया था। जब तक राहगीर समझ पाते तब तक वह आत्महत्या कर चुका था। घटना लगभग शुक्रवार शाम 6: 45 बजे की है। लेकिन क्षत-विक्षत शव होने के कारण पहचान नहीं हो पाई। मृतक का शव बीच ट्रैक में होने के कारण जनसाधारण एक्सप्रेस खडी हो गई। जीआरपी पुलिस काo गामा यादव, अशोक यादव ने बीच ट्रैक से शव को बाहर निकाला। तब जाकर जनसाधारण एक्सप्रेस अपने गंतव्य को रवाना हुई।
ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य के साथ संतोष कुमार की ग्राउंड रिपोर्ट