महिलाओं पर अत्याचार निंदनीय और अमानवीय हैं

उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कृषि विश्वविद्यालयों से किसानों से जुड़े मुद्दों पर अधिक ध्यान देने को कहा है। वे कल किसानों की आय दोगुनी करने के तौर-तरीकों पर चर्चा के लिए मणिपुर की राजधानी इंफाल में आयोजित जैव-विविधता और सतत कृषि पर एक दिन की कार्यशाला में बोल रहे थे। श्री नायडू ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार निंदनीय और अमानवीय है, लेकिन इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

राष्‍ट्रमंडल खेलों में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए उपराष्‍ट्रपति ने राज्‍य के खिलाड़ियों की सराहना की। उपराष्‍ट्रपति एम.वेंकैया नायडु ने मणिपुर की तीन महिला खिलाड़ियों मैरी कॉम, मीरा बाई चानू और संजीता चानू की भूमिका की सराहना करते हुए उन्‍हें युवाओं के लिए एक आदर्श बताया। इन तीनों महिला खिलाड़ियों ने हाल ही में सम्‍पन्‍न राष्‍ट्र मंडल खेलों में स्‍वर्ण पदक जीते हैं। इनकी उपलब्‍धियों की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा देश को इन पर गर्व है और मणिपुर भले ही छोटा राज्‍य है मगर आकार नहीं प्रतिभा महत्‍व रखती है। उन्‍होंने कहा मैरी कॉम की प्रतिभा को मान्‍यता देने के लिए ही भारत सरकार ने उन्‍हें राज्‍यसभा के लिए मनोनीत किया है।