अगवा किये गये सात भारतीयों का पता लगाने के लिए अफगानिस्‍तान को हर संभव सहायता देने का आग्रह

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह अफगानिस्‍तान में अगवा किये गये सात भारतीय नागरिकों के बारे में वहां के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है। संवाददाताओं के प्रश्‍नों के उत्‍तर में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने आज नई दिल्‍ली में कहा कि भारत ने अपने नागरिकों का पता लगाने के लिए अफगानिस्‍तान से हर संभव सहायता देने का आग्रह किया है।