हरदोई सांडी रोड पर बावन चुंगी के पास ट्रक की टक्कर लगने से छात्र की मौत

          अपने परिजनों के साथ शहर के मोहल्ला ऊंचा थोक में गृह प्रवेश का निमंत्रण में शामिल होने आया छात्र  हादसे का शिकार हो गया। ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनो में कोहराम मचा है।
         बेहटा गोकुल थाना से भगवान दीन का 11 वर्षीय पुत्र हिमांशू शहर के रफी अहमद इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। बताया गया है सोमवार की शाम को गांव की आशाराम के नए भगवान के गृह प्रवेश में शामिल होने गया था। रास्ते में कोतवाली शहर बावन चुंगी के बीच में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे हिमांशू की मौत हो गई।हिमांशु दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है।