ससुराल आये युवक की छ्त से गिरकर मौत

            कस्बे में एक मकान की छ्त पर काम कर रहे एक अधेड़ की छत से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई । परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए स्थानीय कोतवाली को  प्रार्थना पत्र दिया है ।
          मंगलवार को नगर क्षेत्र के मोहल्ला सदर बाजार निवासी छोटे पुत्र मोहनलाल के यहां थाना क्षेत्र बघौली के गांव बम्हनियां निवासी ज्ञानी पुत्र विश्राम उम्र 48 वर्ष सुबह ही अपनी ससुराल मे छत की स्लैप डलवाने के लिए आए थे । छोटे ने बताया कि स्लैब के लिए ढोला  बनाया जा रहा था । उसी बीच अचानक उसके बहनोई नीचे गिर गए आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मौत की सूचना लगते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया । मृतक की पत्नी ज्ञान देवी ने थाने पर पोस्टमार्टम  कराने के लिए  प्रार्थना पत्र  दिया है । कोतवाली प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र मिला है । शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेज दिया गया ।