पाउच वाली शराब किसी भी हालत में न खरीदें – पुलकित खरे

अजीत प्रताप सिंह-————————————————————–सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगींः- जिलाधिकारी

 जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनसाधारण से अपील की है कि अवैध अड्डों से बिकने वाली अवैध मदिरा का सेवन बिलकुल न करें क्योंकि अवैध अड्डों से मिलने वाली मदिरा जहरीली हो सकती है एवं मिथाइल अल्कोहल भी हो सकता है जो एक विष है तथा इसके अल्प मात्रा के सेवन से आंखों की रोशनी जाने के साथ व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती हैं।
उन्होने कहा कि सस्ते के चक्कर में जान न गवायें और जहरीली शराब पीने से बचें। उ0प्र0 में वैध शराब पाउच में नहीं बिकती है, इसलिए अपना एवं परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकृत आबकारी ठेके से ही होलोग्राम एवं सील लगी बोतल खरीदें और पाउच वाली शराब किसी भी हालत में न खरीदें क्योंकि यह पूर्णतया नकली एवं जानलेवा है। श्री खरे ने जनसाधारण के कहा है कि अवैध शराब एवं दूसरे प्रान्त की शराब की बिक्री की जानकारी होने पर आबकारी निरीक्षक अखिलेश बिहारी वर्मा क्षेत्र- 01 व 05 हरदोई के मो0- 9454465969, आबकारी निरीक्षक अरूण सिंह क्षेत्र-2 के मो0- 9454062797 तथा आबकारी निरीक्षक दिलीप कुमार वर्मा क्षेत्र- 3-4 हरदोई के मो0- 9454466287 पर तत्काल सूचना दें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगीं।