कर्नाटक में राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट के लिए भी आज चुनाव कराया जाएगा। मतगणना बृहस्पतिवार को होगी। इस विधानसभा क्षेत्र का चुनाव 9746 मतदाता पहचान पत्र और लगभग एक लाख मतदाता पर्चियां एक मकान में मिलने के बाद टाल दिया गया था। इस संबंध में कांग्रेस के उम्मीदवार एन. मुनिरत्न और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है।