बिलग्राम तहसील के सभागार में रूपे क्रेडिट कार्ड वितरण समारोह सम्पन्न 

                      जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि जनपद में 92.5 प्रतिषत कृषक लघु एवं सीमान्त श्रेणी के कृषक है, जिसमें कुछ कृषकों के पास किसान क्रेडिट कार्ड न होने के कारण समय पर कृषकों को अन्य कृषि निवेशों में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र कृषकों को रूपे किसान कार्ड उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि रूपे किसान कार्ड सभी कृषको को उपलब्ध करा दिये जायें, इनका वितरण शिविरो के माध्यम से कराया जाये, जिसके क्रम में आज तहसील बिलग्राम के सभागार में रूपे किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण समारोह आयोजित किया गया।
                    वितरण समारोह में आर्यावत ग्रामीण बैंक 255, बैंक आफ इण्डिया 229, पंजाब नेशनल बैंक 26, यूनियन बैंक आफ इण्डिया 55, भारतीय स्टेट बैंक 22, इलाहाबाद बैंक ने 18 रूपे के्रेडिट कार्डों का वितरण किया। इस वितरण कार्यक्रम में कुल 605 रूपे क्रेडिट कार्डों का वितरण किया गया। रूपे क्रेडिट कार्ड वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसी भी अन्जान व्यक्ति को अपने रूपे कार्ड का नम्बर, पासवर्ड कदापि न दें अन्यथा कार्ड का दुरूपयोग हो सकता है। इस अवसर पर प्रबन्धक अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक आफ इण्डिया ने योजनाओं से सम्बन्धित विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।
                   वितरण कार्यक्रम मेें विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक वी0एन0 गिरि, जिला समन्वयक आर्यावत बैंक जीतेन्द्र जैन, तहसीलदार बिलग्राम राजेश कुमार एवं टाटा ए0आई0जी0 इन्श्योरेंस कं0 के प्रतिनिधि तथा समस्त बैंको के जिला समन्वयक एवं शाखाओं के शाखा प्रबन्धक वितरण समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहे।