आंकड़ों के अनुसार अब तक 7,87,312 कंबलों का वितरण

उत्तर प्रदेश सरकार ने अत्याधिक ठंड एवं शीत लहरी से उत्पन्न समस्याओं के दृष्टिगत निराश्रित एवं असहाय और कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रैन बसेरा/शेल्टर होम्स, अलाव और कंबल वितरण विशेष अभियान चलाकर वितरित किए हैं।

इसके साथ ही इस अभियान में छूटे हुए लोगों को जिलाधिकारी द्वारा कंबल आदि की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस संबंध में राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार के सभी जिलों में अब तक कुल 1,150 रैन बसेरों की स्थापना की गई है और 88,272 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अब तक 5,97,520 कंबल प्रदेश सरकार ने, 1,89,792 कंबल एनजीओ द्वारा वितरित किए जा चुके हैं। इस प्रकार अभी तक कुल 7,87,312 कंबलों का वितरण निराश्रितों के मध्य किया जा चुका है।