अमरोहा- आज कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा दिनांक 29 जुलाई 2018 को लखनऊ में 12 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से जो 10 फरवरी 2018 में सरकार और उद्यमियों के मध्य हस्ताक्षर हुए थे । उनमें से 74 औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास प्रधानमंत्री जी द्वारा आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से किया गया है। इस कार्यक्रम को ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह कहा गया है इसका सीधा प्रसारण पूरे भारत देश में दिखाया गया । जिस के क्रम में उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में भी कलेक्ट्रेट सभागार में एक बड़ी स्क्रीन लगाकर सजीव प्रसारण दिखाया गया।
इस अवसर पर उन उद्यमियों को भी कलेक्ट्रेट सभागार में बुलाया गया जिन उद्यमियों ने फरवरी 2018 में जनपद अमरोहा से हस्ताक्षर किये गये थे। उनको भी इस बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी हेमंत कुमार जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी उद्योग बंधुओं की मीटिंग भी रखी गई । सर्वप्रथम इसमें उद्योग बंधुओं को औद्योगिक इकाइयों से संबंधित प्रकरण जैसे कानूनी सुरक्षा व्यवस्था लकड़ी हस्तकला एसोसियन मैसर्स नोरेक्स फ्लेवर्स मंडी धनौरा हैंडलूम विभाग आदि से संबंधित प्रकरण के संबंध में वार्तालाप की गयी। जिला अधिकारी हेमंत कुमार जी ने सभी संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए ओर कहा कि सरकार की मंशा है कि जनपद में जो उद्योग वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है उसके द्वारा उद्योग क्षेत्र में जुड़े सभी उद्यमियों को शत प्रतिशत लाभ मिले व रोजगार के अवसर सुलभ हो सके जिससे वे अपना सुखमय जीवन व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नरेंद्र कौशिक उपायुक्त उद्योग,अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार जी, व अन्य अधिकारियों के साथ उद्योग बंधु समिति के सदस्य उपस्थित रहे।