जिला मजिस्ट्रेट पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 की संशोधित अधिसूचना के क्रम में जनपद के रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य/प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर नामांकन, जांच, नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन के उपरान्त विकास खण्ड अहिरोरी के ग्राम पंचायत भीठादान एवं विकास खण्ड साण्डी के ग्राम पंचायत संगैचामऊ के रिक्त प्रधान ग्राम पंचायत के पद पर तथा विकास खण्ड सुरसा के वार्ड सं0 76 दहिती सलकूपुर प्रथम के रिक्त सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद पर दिनांक 20-08-2018 को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान सम्पन्न कराने के उपरान्त दिनांक 24-08-2018 को प्रातः 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर मतगणना सम्पन्न करायी जायेगी।