हरदोई– देर रात रेलवे स्टेशन पर लखनऊ दिल्ली रेल मार्ग पर एक नंबर प्लेटफार्म पर पटरी का कम से कम 7 इंच का हिस्सा टूट गया। लापरवाही का आलम यह रहा कि इसी टूटे पटरी से फैजाबाद दिल्ली ट्रेन गुजर गई।मामले की जैसे ही जानकारी लग पाई विभाग को तो हड़कम्प मच गया और आनन फानन में काम शुरू किया गया लेकिन इस दौरान अन्य ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से से ले जाया गया।
रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की तरफ जाने वाली लाइन पर एक स्थान पर रेलवे लाइन का 7 इंच हिस्सा टूट गया।जानकारी विभाग को तब लग पाई जब फ़ैजावाद दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई और आवाज आई। मामले की जानकारी एसओ जीआरपी को यात्रियों ने दी जिसके बाद जीआरपी ने जब पटरी की देखभाल की देखा गया तो पटरी टूटी मिली जिससे हड़कम्प मच गया।
आनन फानन में रेल कर्मी बुलाकर पटरी ठीक कराने का काम शुरू किया गया।लेकिन इस दौरान पद्मावत एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को चार नम्बर प्लेटफार्म से ले जाया गया।इस दौरान हड़कम्प की स्थिति रही वहीं कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन पटरी को दुरुस्त कर यातायात संचालित किया जा सका।
जीआरपी की सूझबूझ से बचा हादसा रेलवे की पटरी टूटने के मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब ट्रेन गुजर रही थी उधर ही जीआरपी के कुछ जवान प्लेटफार्म पर टहल रहे थे अचानक अजीबोगरीब आवाज सुनाई दी जिससे ट्रेन गुजरने के बाद मौके पर पहुंचे तो उन्हें पटरी टूटने की जानकारी हुई इसके बाद रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई जिससे अन्य ट्रेनों के आवागमन को रोक दिया गया
आरपीएफ थाने के सामने टूटी पटरी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म एक पर आरपीएफ थाने के सामने ही पटरी टूट गई हालांकि इस बात की जानकारी आरपीएफ को काफी देर बाद हुई ट्रेन गुजरने के समय मेरे को जवान प्लेटफार्म पर टहल रहे थे उन्हें सूचना मिली वैसे ही रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई थाना के पूरा मामला शांत है।