जुआ खेलते प्रधान को पुलिस ने पकड़ा

माधौगंज- सोमवार की देर शाम पुलिस ने छापा मारकर फड़ पर 13540 और जमा तलाशी में 4760 रुपये का जुआ पकड़ा जिसमें फिरोजपुर गांव के प्रधान राजीव कुमार पुत्र छत्रपाल को भी पकड़ा गया ।
थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर मैं गैर जनपद से जुआ खेलने आने की जानकारी होने पर माधौगंज पुलिस ने सोमवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर फिरोजपुर गाव के पश्चिम में नहर की तरफ जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में जुआ पकड़ा जिसमे फिरोजपुर प्रधान राजीव कुमार पुत्र छत्रपाल अमरदीप राजेंद्र प्रसाद निवासी तेरवा बघौली ,पवन पुत्र राजाराम निवासी  मिश्रिख सीतापुर, विमल पुत्र धर्मज्ञ मिश्र निवासी मिश्रिख जनपद सीतापुर ,मनीष उर्फ मोनू पुत्र लालता सोनी निवासी आजादनगर माधवगंज ,संदीप गुप्ता उर्फ बबलू पुत्र राम कुमार गुप्ता निवासी फिरोजपुर को पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़ा वही सोनू निवासी हरदोई मौका पाकर भाग निकला  पुलिस को मिले रुपयों से लोगों की आशंका के चलते फड़ पर अधिक रुपए होने का अंदाजा लगाया जा रहा है लोगों द्वारा दबी जुबान से कहा जा रहा है कि प्रधान स्वयं जुआ खेलता था गैर जनपद के लोग भी जुआ खेलने आया करते थे तथा बड़ा जुवा होता था लाखों रुपए के दाव लगाए जाते थे पुलिस ने उक्त लोगों के विरुद्ध 13 जी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया एक चार पहिया गाड़ी और एक मोटरसाइकिल को सीज किया ।