हरदोई- पिहानी मार्ग पर गाय से बाइक टकरा जाने से दो लोग घायल हो गए। इलाके के रामपुर गांव निवासी लाल बहादुर 30 पुत्र राम किशुन व क्षेत्रीय वन रेंज पिहानी के कार्यालय पर तैनात कर्मचारी राजेश कुमार 50 बाइक से हरदोई जा रहे थे। बरगावां गांव के पास उनकी बाइक में अचानक गाय टकरा गई, इससे दोनों बाइक समेत वहीं गिर गए। हादसे में लाल बहादुर व राजेश घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है।