शराबी ने सांसद के फोन पर की अभद्रता शांति भंग की हुई कार्यवाई

        हरदोई- भाजपा सांसद के फोन पर कथित रूप से की गई शराबी के द्वारा अभद्रता के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया और शांति भंग में कार्यवाही की है।
    पुलिस के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के पाली कस्बा निवासी मुन्ने शुक्ला ने अपने क्षेत्रीय सांसद के फोन पर कल देर रात शराब के नशे में अभद्रता की थी।इस मामले की सांसद ने शिकायत एसपी से की।एसपी विपिन कुमार मिश्र ने इंस्पेक्टर पाली को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए।एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने युवक के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की है।इंस्पेक्टर रंध्रा सिंह ने बताया कि युवक ने सांसद के फोन पर अभद्रता की थी ऐसे में कार्यवाही की गई है।