11 साल से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

वर्ष 2007 में पाली कस्बे के पोस्ट ऑफिस में ग्रामीणों की किस्तों का 4 लाख 70 हजार रुपये लेकर हुआ था फरार

              हरदोई- स्वाट टीम ने  11 वर्षों से फरार चल रहे एक 25 हजार के इनामी अपराधी को मुखबिर की सूचना पर हरदोई फर्रूखाबाद मार्ग से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।इनामी अपराधी के पास से एक बाइक व मोबाइल भी बरामद हुआ है।
               जिले में इनामी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन व एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विशेन व सीओ शाहाबाद के निकट पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान में जिले की स्वाट टीम के प्रभारी आलोक सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक 25 हजार का इनामी और 11 वर्षों से फरार अपराधी हरदोई फर्रुखाबाद मार्ग से कहीं जा रहा है।इस सूचना पर पाली पुलिस के साथ टीम ने बताए गए पते से एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
              इसका खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम प्रशांत बाजपेई पुत्र गिरीशचंद्र बाजपेई निवासी विरहाना थाना पाली है।एएसपी ने बताया कि यह युवक पाली कस्बे के पोस्ट आफिस में 2007 में बतौर एजेंट काम कर करता था और ग्राहकों की किस्तों का 4 लाख 70 हजार रुपये गबन करके भाग निकला था जिसका मुकदमा पाली में दर्ज कराया गया था।
             एएसपी के मुताबिक जिले से फरार हुआ शातिर एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करने लगा था और करीब 3 साल तक प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर में रहा।इसके बाद 4 साल तक दिल्ली में रहा और मौजूदा समय मे लखनऊ आकर अपना मकान बनाकर काफी मशीनें बनवाने का काम कर रहा था।बताया कि उसके पास से एक बाइक व मोबाइल भी बरामद किया गया है।अपराधी को जेल भेजा गया है।