एकेटीयू के छात्रों ने मंगल ग्रह पर काम करने वाले एआई रोवर को डिजाइन किया

एकेटीयू में शोध में प्रवेश के लिए हुई काउंसलिंग

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के शोध में प्रवेश के लिए मंगलवार को दूसरे दिन 126 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग करायी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2026-27 के फेज वन में उत्तीर्ण छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में दो एवं तीन नवंबर को काउंसलिंग करायी गयी। जिसके तहत फॉर्मेसी, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग सहित अन्य पाठ्यक्रमों के शोध में पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पहले दिन 56 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। इस दौरान प्रमाणपत्रों की जांच करायी गयी। इस बार पूर्व के वर्षों से अधिक कुल 182 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में प्रतिभाग किया है काउंसिलंग डीन पीजी प्रो0 सीतालक्ष्मी के निर्देशन में किया गयी। जबकि समन्वय एसो0 डीन पीजी डॉ0 सचिन सिंह ने किया। वहीं डॉ0 मनोज कुमार, डॉ0 करुणेश सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।

एकेटीयू के छात्रों ने मंगल ग्रह पर काम करने वाले एआई रोवर को डिजाइन किया

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में रोवर लैब हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। हैकाथॉन में छात्रों को मंगल ग्रह पर रोवर मिशन की समस्या दी गई, जिसमें उन्हें मंगल की कठिन परिस्थितियों के लिए रोवर की बॉडी, पहिए, ऊर्जा प्रणाली, सेंसर, रेडियो तथा उसका निर्णय लेने वाला मस्तिष्क स्वयं डिजाइन करना था। 30 विद्यार्थियों ने अपने रोवर तैयार कर प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने वीकेडी इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित एआई शिक्षण प्लेटफॉर्म विद्या के एआई टूल्स की सहायता से अपने डिजाइन तैयार किए, जहाँ बीकन नामक एआई सहायक ने सीधे उत्तर देने के बजाय उन्हें सोचने में मदद की। इस दौरान मंगलवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मा0 कुलपति प्रो जे.पी. पाण्डेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर निदेशक प्रोफेसर डॉ. एस.पी. शुक्ल एवं डीन एकेडमिक्स डॉ. अनुज कुमार शर्मा उपस्थित रहे। प्रथम स्थान पर आदर्श यादव ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर मयंक और देवांश सिंह रहे।

क्रिकेट में एफओएपी 11 ने एफओपी 11 को हराया

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में चल रहे इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 में मंगलवार को एफओएपी 11 और एफओपी 11 के बीच क्रिकेट मैच हुआ। मुकाबले में एफओएपी 11 ने निर्धारित 10 ओवरों में 125 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफओपी 11 की टीम 84 रन ही बना सकी। इस दौरान दोनों टीमों के कप्तान डॉ0 आकाश वेद एवं डॉ0 ताबिश अहमद अब्दुल्लाह रहे। इस मौके पर खेल समन्वयक प्रो0 ओपी सिंह के निर्देशन में खेल उपसमन्वयक डॉ0 अनुज कुमार शर्मा एवं उप समन्वयक सहा0 कुलसचिव रंजीत सिंह ने समन्वयक किया। इसी तरह टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों के मैच हुए।