श्रीमद्भागवत कथा में दिखाई गई रासलीला की झांकियां

           बावन (हरदोई) : विकास खंड बावन के ऐजा गांव में चल रही  श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण और राधा की झाँकी सहित रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
            बता दें कि गांव मे चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को छठा दिन था | जिसमें कानपुर की पार्टी ने भाग लिया और झाँकियों के साथ अपने रंगारंग कार्यक्रम दर्शकों के सामने प्रस्तुत किये | आचार्य शोभित जी महाराज ने कथा के माध्यम से कार्यक्रम को आगे के बढाया । कानपुर से आई पार्टी में सौम्या व पूजा ने श्रीकृष्ण और राधा की भूमिका निभाई श्रीकृष्ण और राधा के दर्शन के लिये बडी संख्या में दर्शक उमड पडे । भगवान श्री कृष्ण की रास लीला का सबने आनंद लिया । कथा प्रांगण में मौजूद लोगों ने बताया कि कलाकारों की ऐसी अद्भुत प्रस्तुति से लगा कि साक्षात प्रभु के दर्शन हो रहे हैं और यह लग रहा था कि भगवान प्रत्यक्ष में यही रासलीला कर रहे हैं। श्रीकृष्ण और राधा के कार्यक्रम ने प्रांगण में चार -चाँद लगा दिये। इस अवसर पर सैकड़ों लोगो के साथ बुजुर्ग महिलाये , बच्चों आदि के साथ आस-पडोस के लोग मौजूद रहे |