जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ग्राम न्यौरादेव ब्लाक बावन में बनाये गये धान क्रय केन्द्र हो औचाक निरीक्षण किया तथा वहा उपस्थित केन्द्र प्रभारी से कांटा, नमी मापक मशीन एवं धान क्रय के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि क्रय केन्द्र पर आने वाले किसानों का धान शीघ्रता से खरीदा जाये और केन्द्र पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाये तथा धान की खरीद प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर तहसीलदार सवायजपर आदि मौजूद रहे।