25-25 हजार के दो इनामियों समेत तीन गिरफ्तार, पचदेवरा थाने की पुलिस ने पकड़े इनामी अपराधी

             हरदोई- पचदेवरा पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी अपराधी व सुरसा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से कुछ दिन पहले सेमरा में ज्वैलर्स की दुकान से हुई चोरी का सामान बरामद करते हुए पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है।
            मामले का खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 14 नवम्बर को पचदेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी जिसमे पुलिस की गोली से एक 25 हजार का इनामी बदमाश महाजन घायल हो गया था और उसके दो साथी भाग निकले थे जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी। एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने पिपरिया पुल पर नासा मोड़ के पास से फरार 25-25 हजार के इनामी बदमाश विद्याराम कश्यप व अमित तिवारी को गिरफ्तार किया है। यह दोनो गैंगेस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे थे।
           एसपी ने बताया कि इसी प्रकार सुरसा थाने के प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी ने केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ के पास से लाल मोहम्मद उर्फ खरमकरा पुत्र अन्नू निवासी सोवेपुरवा थाना बेनिगंज को गिरफ्तार किया। इसके पास से एक बाइक एक देशी तमंचा 2 कारतूस बरामद किए गए है। बताया कि यह शातिर चोर है और सेमरा चौराहे से कुछ दिन पहले ज्वैलरी शॉप में चोरी की थी। इसके पास से अंगूठी पायल बिछिया इन्वर्टर आदि सामान बरामद किया गया है।