रेलवे का लोहा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 लाख रुपये नगद, लाखों का रेलवे का चोरी का लोहा व एक ट्रक, एक हाइड्रा बरामद

बरेली के डांक बंगले के पास से सभी की हुई गिरफ्तारी

               हरदोई- पुलिस और आरपीएफ नें ज्वाइंट ऑपरेशन में 4 शातिर बदमाशों को पकड़ा है। जो रेलवे का लोहा चुराकर बेचते थे,पुलिस ने इनके पास से बड़ी तादाद में चोरी का लोहा, 4 लाख रुपये, ट्रक व हाईड्रा भी बरामद की है।
               एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दिनों पहले रेलवे हाल्ट गौतरा व बेनीगंज के निकट रेलवे लाइन के किनारे पड़े पुराने गार्ड्स चोरी हुए थे।जिसका मुकदमा बालामऊ में दर्ज था । इस चोरी के खुलासे के लिए आरपीएफ के इंचार्ज ने पुलिस की मदद मांगी थी। जिसके बाद स्वाट टीम को इस ऑपरेशन में लगाया गया।
               दोनों टीमों ने शनिवार को बरेली के सिविल लाइन स्थित बड़े डाक घर के पीछे से बरेली निवासी राजीव शर्मा व ऋषिपाल को गिरफ्तार किया साथ ही हरदोई में इनके साथी शराफत व राकेश को भी गिरफ्तार किया गया।  इस लोगों के पास से 4 लाख रुपये नकद,रेलवे का लोहा,एक ट्रक व एक हाइड्रा बरामद की है। एसपी के अनुसार पुलिस जांच अभी चल रही है इसमें और भी लोगों की संलिप्ता हो सकती है।एसपी ने बताया कि इस गिरोह का मास्टर माइंड बरेली निवासी राजीव शर्मा है।जिसके एक रिश्तेदार रेलवे के कर्मचारी रहे हैं और ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर बर्खास्त हुए थे,जिसके बाद वह अपना गैंग बनाकर रेलवे का लोहा चोरी करने लगा लेकिन जब उसकी मौत हो गई तो उसका यह धंधा उसके चेले राजीव ने अपना लिया।इस दौरान आईजी रेलवे सुरक्षा भी मौजूद रहे।