स्थानीय खुफिया तंत्र व लोकल पुलिस की मदद से मिली सफलता, टीईटी परीक्षा के चार साल्वर समेत 7 को पुलिस टीम ने दबोचा 

ऑनलाइन के समय से ही काम कर रहे थे यह साल्वर

            हरदोई- टीईटी परीक्षा में खुफिया तंत्र इलाकाई पुलिस के अलावा एसटीएफ की मदद से 6 अलग अलग सेंटरों पर सालवर पकड़े गए।जिसमें 4 सालवर में शामिल हैं।वही दो मास्टरमाइंड भी हैं।वहीं अभी दो टीमें अन्य सालवरों की तलाश में छापेमारी के लिए जा चुकी हैं।अभी पुलिस को उम्मीद है कि और भी लोग पकड़े जा सकते हैं।
              एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि टीईटी परीक्षा के पहले उनके खुफिया तंत्र को जानकारी हुई कि जिले के अलग अलग विभिन्न सेंटरों पर कुछ सालवरों दूसरों के नाम पर परीक्षा देने आए हैं।इस पर गोपनीय विभाग व कोतवाली शहर पुलिस सैंटरो पर जाकर चेकिंग की। जिसमें सुनीता प्रयागराज सोनभद्र से सीमा देवी कनौजिया निवासी नारायणपुर मल्लावां रजनीश कुमार निषाद निवासी अंबेडकर नगर मूलचंद गुप्ता निवासी पूरा बल अंदर अयोध्या व प्रयागराज से श्याम बाबू को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह सभी दूसरों के नाम पर परीक्षा दे रहे थे।एसपी का कहना है कि उन लोगों को भी पकड़ कर पूछताछ की जाएगी।जिनके नाम पर यह लोग परीक्षा दे रहे थे। हालांकि उनका कहना है इसी मामले में एक कानपुर इलाहाबाद की टीम दबिश देने के लिए रवाना हो चुकी हैं।अभी और भी पकड़ में आने की संभावना है।

यह है सॉल्वर व मास्टरमाइंड


यूपी टीईटी परीक्षा 2018 के 4 साॅल्वर रजनीश कुमार निषाद (एसएससी प्रतियोगी) उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र भैरवदीन निषाद निवासी-पूराबझगोती थाना मसखरी जिला अम्बेडकर नगर यह ( अभ्यर्थी वेदप्रकाश के स्थान पर मूलचन्द्र गुप्ता उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र शत्रोहन प्रसाद गुप्ता निवासी- हनुमतनगर बाजार थाना पूराकलन्दर, जिला आयोध्या,यह अभ्यर्थी सर्वेश कुमार के स्थान पर,श्याम बाबू उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र बंशीलाल यादव निवासी-अफदालपुर थाना सोरांव जनपद प्रयागराज,अभ्यर्थी उमेश कुमार के स्थान पर,विनीत कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी-भवनखेडा थाना मल्लावा हरदोई ( अभ्यर्थी अपने चाचा अवधेश पुत्र गयाप्रसाद के स्थान पर साॅल्वर के रूप में थे।इसी के साथ अवधेश कुमार निवासी भवन खेड़ा थाना मल्लावां,निखिल कुमार राठौर उर्फ राजू पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी जलिहापुर थाना मल्लावां को जनपद हरदोई पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया इसके अतिरिक्त हरदोई से इलाहाबाद गई टीम द्वारा एक महिला साल्वर सुनीता पुत्री श्याम बिहारी निवासी सिंगोरी लीलवासी थाना घोरावल सोनभद्र ( अभ्यर्थी सीमा देवी पुत्री रमेश चंद्र कनौजिया नि0 गोवर्धनपुर थाना मल्लावां निवासी हरदोई के स्थान पर साल्वर) को हिरासत में लिया गया। उक्त प्रकरण में संलिप्त सलिल, वेद प्रकाश, सर्वेश,उमेश कुमार की तलाश की जा रही है।