मधुमक्खी पालन से जुड़ कर अपनी आय बढ़ायें :- प्रभाष कुमार

मधुमक्खी पालन करके किसान अपनी आमदनी दोगुनी करे:- पुलकित खरे

                   ब्लाक साण्डी के ग्राम गांधी में खादी और ग्रामो उद्योग लखनऊ की ओर से आयोजित भारत सरकार की योजना मेजर हनी मिशन के तहत मधुमक्खी बाक्स, टूल्स सेट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी पुलकित खरे व विधायक प्रभाष कुमार ने गांधी जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर एवं दीप जलाकर किया तथा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।
                   समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की है और उसी में एक मधुमक्खी पालन भी है जिसे ठीक प्रकार करके किसान अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते है।  उन्होने उपस्थित लाभार्थियों से कहा कि मधुमक्खी पालन के संबंध में जिस प्रकार प्रशिक्षण दिया गया उसी के अनुसार मधुमक्खी पालन करे तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों से फोन द्वारा तत्काल सम्पर्क करे और अपनी समस्या का समाधान करायें। उन्होने कहा किसान मधुमक्खी पालन को अपनाये और अपने गांव व रिश्तेदारों को भी मधुमक्खी पालन के फायदे के सम्बन्ध में बतायें।
                    इस अवसर पर विधायक ने भी किसानों से कहा कि मधुमक्खी पालन से जुड़ कर अपनी आय बढ़ाये और क्षेत्र के लोगों को भी मधुमक्खी पालन हेतु पे्ररित करें। कार्यक्रम में राज्य निदेशक खादी ग्रामाद्योग आयोग लखनऊ आर0एस0 पाण्डेय ने मधुमक्खी पालन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया ब्लाक साण्डी के ग्राम गांधी सहित 16 गांव के 149 लाभार्थियों को 10-10 मधुमक्खी बाक्स टूल्स सेट वितरित किये गये है और सभी को प्रशिक्षित भी किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा के पी0के0 वर्मा, खादी ग्रामोद्योग लखनऊ के सहायक निदेशक राधेश्याम तथा उप निदेशक रवि कुमार, प्रधान एवं लाभार्थी आदि मौजूद रहे। इसके उपरान्त जिलाधिकारी, विधायक आदि ने मधुमक्खी बाक्स की मधुमक्खी को देखा।