नगर पंचायत उसहैत में निर्माणाधीन गोशाला का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बदायूँ : 30 जून- जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के आदेश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम निवास शर्मा एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने नगर पंचायत उसहैत में निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया।

निर्माणाधीन गोशाला की लगभग 8 फिट ऊँची बाउन्ड्री बाल बन गई थी और उस पर अभी गेट नहीं लगा था। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा निर्देश दिए गए कि तत्काल उक्त गोशाला का कार्य पूर्ण करायें और अस्थाई गोशाला में पल रही गायों को यहां शिफ्ट किया जाए। नगर पंचायत उसावां में भी अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उसावां में 118 गाय मौके पर पाई गई। सभी गायों के टैगिग का कार्य पूर्ण पाया गया। मौके पर मौजूद अध्यक्ष नगर पंचायत उसावां को निर्देशित किया गया कि एक अस्थाई गोशाला का बोर्ड लगाया जाए जिस पर तैनात कर्मचारी एवं सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी का नाम व मोबाइल नम्बर अंकित किया जाए।

नगर पंचायत अलापुर में भी अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अलापुर में 26 गाय मौके पर पाई गईं। तीन गायो को छोडकर सभी गायो की टैगिंग का कार्य पूर्ण पाया गया। मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अलापुर को निर्देशित किया गया कि उक्त व्यवस्था सम्बन्धित रजिस्टरो को अध्यावधिक रखा जाये और उस पर एक अस्थाई गोशाला का बोर्ड लगाया जाये जिस पर तैनात कर्मचारी का नाम एवं सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी का नाम व मोवाइल नम्बर अंकित किया जाये। निरीक्षण के समय अध्यक्षा नगर पंचायत उसहैत सैनरा वैश्य, पूर्व अध्यक्ष गोल्डी एवं पीतेश गुप्ता, टी0ए0सी0 प्रथम तथा ग्रामीण मौजूद रहे।