जिलाधिकारी व एसएसपी बदायूँ ने बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के दृष्टिगत समस्त सभासद व ग्राम प्रधानों के साथ की मीटिंग

जिलाधिकारी व एसएसपी बदायूँ द्वारा शासन द्वारा निर्गत बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के संबंध में जनपद के समस्त सभासद व ग्राम प्रधानों के साथ मीटिंग किये जाने के संबंध में ।

30.06.2019 को श्रीमान जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा कृष्णा लान में जनपद के सभी सभासद एवं ग्राम प्रधानों की बैठक ली गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नगर मौजूद रहे । जिसमें बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के संबंध में सभासद व ग्राम प्रधानों को जानकारी दी गयी । बालिकाओं की सुरक्षा हेतु शासन द्वारा चलाए जा रही 20 बिंदुओं के जागरूकता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बिन्दुओं के पम्पलेट भी दिए गए जिसके आधार पर सभासद एवं ग्राम प्रधान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में गांव में बैठक करने हेतु प्रेरित किया गया । एवं बताया गया कि शासन द्वारा निर्गत इस अभियान को प्रभावी बनाये व महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में गांव में स्वयं बैठक कर नारी सुरक्षा के प्रति सभी को सम्वेदनीकृत करें । तथा महिला सुरक्षा संबंधित हेल्पलाइन 1090, यूपी-100 , महिला हिंसा हेल्पलाइन नं0 181, फायर ब्रिगेड 101,एम्बुलेंस 102,108 स्वास्थ सेवा तथा इमरजेन्सी नं0 112 आदि मह्त्वपूर्ण नम्बरों के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया । अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर का प्रयोग बिना डरें करें । पुलिस द्वारा तत्काल उनकी सहायता की जायेगी । कन्या भ्रूण हत्या निवारण अधिनियम 1994,दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961,बालश्रम अधिनियम 1986,बाल विवाह अधिनियम प्रतिषेध अधिनियम 1986,2006,किशोर न्याय आदि के संबंध में विस्तृत रुप से बताया गया ।