राहुल मिश्र बघौली-
बघौली के प्राथमिक विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद जयप्रकाश रावत का कार्यक्रम के आयोजक राधेश्याम गुप्ता (मल्हू) तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ शरद पटेल (पारुल) ने माला पहनाकर स्वागत किया ।
इसके बाद अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सांसद को माला पहनाकर स्वागत किया । जिनमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामसनेही कनौजिया, प्रधान चंद्रकांत कुशवाहा, कालिका प्रसाद वर्मा, पूर्व प्रधान संतोष सिंह, मनोज वर्मा, हरिवंश वर्मा, सचिन त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी, अंकुर सिंह पटेल, अतुल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान सुरेश गुप्ता ने किया । इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया कन्या भोज में सांसद जयप्रकाश रावत ने अपने हाथों से एक सौ एक कन्याओं को भोजन कराया और देवी रूप कन्याओं से आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम का समापन होने से पहले सांसद जयप्रकाश रावत को चुनाव से पहले अपने द्वारा यहां की जनता से किए गए वादों के संबंध में याद दिलाने सांसद महोदय सांसत में पड़ गये । लोगों ने जब खस्ताहाल बघौली-प्रताप नगर मार्ग, बघौली में कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव तथा जनता की कुछ अन्य समस्याओं के बारे में सांसद कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके ।