बदायूं : उपचुनाव को लेकर रामपुर में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता और जेके सक्सेना चुनाव से पहले जिला बार पहुंचे ।
रामपुर में उपचुनाव को लेकर भाजपा की ओर से बदायूं से पहुंचे राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता व जेके सक्सेना ने मंगलवार को जिला बार में वकीलों से समर्थन मांगा । चुनाव में भाजपा कैंडिडेट को जिताने की मांग की । जिला बार एसोसिएशन में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे जेके सक्सेना ने कहा कि समय की मांग है कि यहां से भाजपा का विधायक चुना जाएगा तो यहां तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे । जिला बार में वकीलों को जो भी समस्याएं हैं उन्हें वह सर्वप्रथम आगे रखकर समाधान कराएंगे । इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन में अधिकांश वकील मौजूद रहे ।