मतगणना हेतु माइक्रो आब्जर्बर नियुक्त

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के अध्यक्ष एवं सदस्य पद की मतगणना 01 दिसम्बर को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने माइक्रो आब्जर्बर नियुक्त किये हैं जिसके अनुसार तहसील बिलग्राम के मतगणना केन्द्र बी0जी0आर0इ0 कालेज की नगन पालिका परिषद बिलग्राम में प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक भानू प्रकाश को, मल्लावां में प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक आदित्य गुप्ता को व साण्डी में प्रबन्धक ग्रामीण बैंक आफ आर्यवर्त कृष्ण मोहन को तथा नगर पंचायत माधौगंज में प्रबन्धक  ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त अनिरूद्ध चौधरी को व कुरसठ में प्रबन्धक ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त मो0रिजवान को माइक्रो आर्ब्जर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार तहसील सण्डीला के मतगणना केन्द्र दिव्यांनन्द विद्या मन्दिर महाविद्यालय की न0पा0परि0 सण्डीला में प्रबन्धक ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त  पी0एस0 भारती को , न0पं0 बेनीगंज में प्रबन्धक ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त जे0पी0तिवारी को व कछौना पतसेनी में प्रबन्धक ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त  पंकज शंखधार को माइक्रो आब्जर्बर नियुक्त किया गया है। तहसील शाहाबाद में मतगणना केन्द्र कृषि उत्पादन मण्डी समिति शाहाबाद की न0पा0परि0 शाहाबाद में प्रबन्धक बैंक आफ इण्डिया शंशाक संधू को, न0पा0परि0 पिहानी में प्रबन्धक बैंक आफ इण्डिया कुलदीप शंख्य को माइक्रो आब्जर्बर नियुक्त किया गया है। तहसील हरदोई के मतगणना केन्द्र आई0टी0आई0 में न0पा0परि0 हरदोई में प्रबन्धक बैंक आफ इण्डिया निलेश सिंह को व न0पं0 गोपामऊ में प्रबन्धक बैंक आफ इण्डिया  सारस्वत खेर को माइक्रो आब्जर्बर नियुक्त किया गया है। तहसील सवायजपुर के मतगणना केन्द्र पंत इण्टर कालेज पाली की न0पं0 पाली हेतु प्रबन्धक बैंक आफ इण्डिया सतीश गुप्ता को माइक्रो आब्जर्बर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रबन्धक पंजाब नैशनल बैंक अशोक सेन, प्रबन्धक यूनियन बैंक आफ इण्डिया खुशबू वर्मा व प्रबन्धक आई0डी0बी0आई0 बैंक सन्दीप को आरक्षित माइक्रो आब्जर्बर के रूप में रखा गया है।