गणतन्त्र दिवस पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी किए गए पुरस्कृत

राहुल मिश्र, बघौली

बघौली कस्बे के एम. एम. आदर्श बाल शिक्षा निकेतन बघौली बालिका इंटर कॉलेज में हुए गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण का आयोजन प्रबंधक शराफत अली (पूर्व जिलाध्यक्ष सपा) के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य तौर पर बघौली से जुड़े मीडिया कर्मियों को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर विद्यालय में उपस्थित बघौली के पत्रकार प्रेम दिर्वेदी के द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण कराने का शुभारंभ कराया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार सोमेंद्र गुप्ता के द्वारा की गई। साथ ही गुप्ता ने बच्चों को अपनी पढ़ाई पर जोर देने के साथ-साथ आगामी परीक्षा की तैयारी के टिप्स भी बताए और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत भी किया । पुरस्कार पाने वालों बच्चों में प्रियांशी, रोशनी, अनुपमा, चाँदनी, अपसाना,जतिन यादव, मोहित, राजा, वाजिद, विशाल, शिवानी आदि रहे। इस समारोह में बघौली मीडिया पत्रकार बन्धुओं व विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यपक अर्चना शुक्ला, सहायक अध्यापक निर्मला श्रीवास्तव, रीता, सपना, अंजू, लिपिक, सर्वेश यादव, पुत्तीलाल व कस्बे के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे ।