कौशाम्बी :- सैनी कोतवाली के अंतर्गत कोखराज थाना क्षेत्र के नासिरपुर गाँव के रहने वाले धीरज और विनोद कुमार बीती शाम गंगा नदी के किनारे अपने मवेशी को लेकर चराने गए थे । कुछ समय बाद दोनों लोग अपने-अपने मवेशियों को गंगा नदी मे उतार कर नहला ने लगे । नहलाने के बाद मवेशियों को नदी से बाहर निकलते समय दोनों व्यक्तियों ने मवेशियों की पूँछ पकड़ रखी थी और उसी के सहारे नदी से बाहर आ रहे थे । इसी बीच पशुओं की पूँछ अचानक उनके हाथों से छूट गई, जिससे वे लोग गंगा नदी में डूबने लगे । डूबने पर वह लोग बचाने के लिए आवाज लगा रहे थे । आसपास मौजूद लोग शोर की आवाज सुनकर डूब रहे किशोरों की जान बचाने के लिए गंगा नदी मे कूद गए । जब तक तक वह उन तक पहुँचते दोनों डूब गए । स्थानीय गोताखोरों ने एक किशोर का शव ढूंढ़़ निकाला और दूसरे व्यक्ति की तलाश ज़ारी है ।
पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुँची पुलिस गोताखोरों को बुलाकर दूसरे की तलाश जारी रखी और प्राप्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
IV24 NEWS CRIME REPORTER
अनीस अहमद, कौशाम्बी, 7470911400