कुबरी घाट कड़ा धाम में गंगास्नान कर रहे युवक की डूबने से दर्दनाक मौत

यूपी के जनपद कौशांबी मे कड़ा धाम कोतवाली इलाके के कुबरी घाट पर युवक गंगा स्नान कर रहा था। अचानक युवक गंगा में डूब गया।

युवक का नाम गोलू वर्मा बताया जा रहा है। युवक कानपुर का रहने वाला है।

कई मल्लाहों ने गंगा में कूदकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी।

युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों में खबर मिलते ही कोहराम मच गया।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट