दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज


बघौली हरदोई– थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा हथियाई निवासिनी सीता पत्नी गुड्डू ने थाने में दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि उसके गांव के निवासी अरुण, शिवम, शुभम ने पुरानी रंजिश के चलते सोमवार की रात को उसे और उसकी पुत्री को घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारने-पीटने लगे । शोर सुनकर बचाने दौड़े उसके पति गुड्डू को भी पीटना शुरू कर दिया । पीड़िता के शोर की आवाज सुन गांव के लोगों को आता देख दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ धारा 452, 323 व 504 के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है ।

प्रेम द्विवेदी की रिपोर्ट