हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र में 5 दिन पहले लगी आग से झुलसी महिला की इलाज को लखनऊ ले जाते समय मौत हो गयी।परिजन अन्तिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे किसी अज्ञात के द्वारा पुलिस को जानकारी हो गई जिस वजह से पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाया गया था।मामले में महिला की माँ ने अपने दामाद समेत पांच के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
मामला हरदोई के हरियांवा थाना क्षेत्र के गदाई पुर गांव का है।यहां के निवासी अरविन्द की पत्नी पानस्वरी निवासी तिरहौला थाना लालहाती जनपद वीरभूमि पूर्वी बंगाल करीब पांच दिन पहले आग से झुलस गई थी जिसकी इलाज के लिए लखनऊ को ले जाते समय मौत हो गयी थी।परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए शव जलाना चाहते थे लेकिन गांव के किसी व्यक्ति से पुलिस को सूचना मिल गयी तो पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।महिला का विवाह डेढ़ वर्ष अरविंद उर्फ नन्हके के साथ हुआ था और उसके एक छह माह की पुत्री है।इसी गांव में महिला के बहनोई सुरेश रहते है।सुरेश के मुताबिक अरविंद अब अपने बड़े भाई की साली के साथ शादी करना चाहता था इसीलिए उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर जला दिया।जानकारी पाकर सीओ हरियांवा ममता कुरील भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।महिला की माँ थामोरानी ने पति अरविंद समेत प्रकाश रामचंद्र राकेश व जगपाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।