रवि सक्सेना :
केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार कोविड-19 जैसी महामारी को लेकर बहुत ही गम्भीर है और सभी लोग और सभी विभागों को आदेश है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें । यह भी ध्यान देने वाली बात है कि बरेली में रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और स्थिति ज्यादा चिंताजनक है ।
ऐसे में ही कुछ सरकारी विभाग सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते देख जा सकते हैं । ऐसा ही एक विभाग है; कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र बरेली जहां विभाग द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं कराया जा रहा है। अब अगर ऐसी स्थिति में इनमे से कोई भी पॉज़िटिव होता है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा ।