सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया – डॉ. पुरोहित

भवानीमंडी:- रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया । देश के ख्यातिनाम कवि एवम साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने परमानंदेश्वर महादेव मंदिर स्थित गुरु दरबार में अपने परिवार सहित विशेष पूजा की। मंदिर की फूलों मालाओं से विशेष सजावट व सज्जा की गई। बाद में वे परमहंस आश्रम कोटड़ा पहुँचे जहाँ उन्होंने स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज से आशीर्वाद लिया। वहाँ विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

इसके बाद श्री पुरोहित परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज आश्रम खामणी पहुंचे जहाँ स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने लोक डाउन के चलते उपस्थित भक्तों को सोशल डिस्टेंस बनाने की बात कहते हुए कोरोना से बचाव की बात रखी।