कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 7 के बैंड फाइनलिस्ट “तृष्णा दि बैंड” ने शहर लखनऊ की एक स्थानीय कला संस्था के साथ २००९ में अपने कलात्मक सफर की सफल शुरुआत की और देश भर में अपनी कला से नाम उजागर किया।
टीम तृष्णा दर्शकों और श्रोताओं के लंबे इंतजार के बाद अपने मूल गीत “गुजारीशें” के साथ अपने दर्शकों के बीच वापस आ गई हैं। “गुजारीशें” गीत को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जैसे जिओ, सावन, अमेजॉन, स्पोटिफाई, गाना, पर सुना जा सकता है। यह गीत तृष्णा बैंड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध हैं।
रिपोर्ट- तन्मय मुखर्जी