कौशाम्बी : जनपद फतेहपुर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरौली के नरौली चौराहा चकबाकरपुर मार्ग पर स्थित आटा चक्की संचालक साबिर अहमद के कारखाने के आवास में शातिर चोरों ने आज हाथ साफ कर दिया।
बीती रात लगभग 10:00 बजे शातिर चोरों ने साबिर अहमद की आटा चक्की के कारखाने में चोरी को अंजाम दे दिया। जिसमें लगभग पचास हजार रुपए का नुकसान हुआ है।पीड़ित साबिर अहमद के अनुसार जब वह रात को किसी कार्यक्रम की वजह से पूरे परिवार के साथ गांव गए हुए थे। चोरों ने सन्नाटा देखते हुए उनके घर पर चोरी को अंजाम दे दिया।
फतेहपुर में लगातार चोरी की वारदातें बढने से पुलिस व प्रशासन पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है कि यह चोरियां कब तक होती रहेंगी और कब तक क्षेत्रवासी परेशान रहेंगे।
———–जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट