तालाब में स्नान कर रहे युवक की डूबने से हुई मौत

सिराथू, कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंदावा के शीतलपुर गांव में तालाब में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र सर्वजीत उम्र लगभग 45 की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्राम प्रधान, स्थानीय ग्रामीण व परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम दाह संस्कार करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस को किसी ने घटना की सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के तालाब में डूब कर मरने की खबर सुनते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया।

मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट