पिहानी/हरदोई- कस्बे के रामलीला मैदान के पास सायं समय करीब 5 बजे तालाब में दो सगी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया गया है कि निशा (05) वर्ष व खुशबू (08) वर्ष मो० इस्लाम की दो पुत्रियां थीं।वह बीते 02 साल से कस्बे के रामलीला मैदान के पास रह रहे थे।
रामलीला मैदान के पास गड्ढे में लड़कियों की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।बच्चियों की तलाश में मां दोपहर से मारी मारी घूम रही थी।फिलहाल पुलिस की सक्रियता से दोनों बच्चियों के शव देर शाम तक तालाब से तलाश कर निकलवा लिए गए मगर अफसोस दोनों बच्चियों की जान नहीं बच पाई क्यूंकि जब तक लोग ये जान पाए कि बच्चियां तालाब में डूब गई हैं तब तक काफी देर हो चुकी थी।