छल-कपट से ज़मीन कब्ज़ा करने का आरोप, भाजपा विधायक सहित 11 पर दर्ज हुआ मुकदमा

कौशांबी : जब संविधान बनाने और संरक्षित करने वाले खुद अनैतिक मार्ग पर आ जाएंगे तो स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना कैसे की जा सकती है। इसका जीता जागता उदाहरण विधानसभा सिराथू के दबंग भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल उर्फ पप्पू का सामने आया है।

जमीन कब्जा करने के आरोप पर माननीय जिला न्यायालय के आदेश से दबंग विधायक शीतला प्रसाद पटेल उर्फ पप्पू तथा समर्थकों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिराथू तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत सिराथू के अंतर्गत रामलाल का पूरा गांव निवासी मोहनलाल पुत्र रामस्वरूप ने अदालत के आदेश पर सैनी कोतवाली में धोखाधड़ी कूट रचना सहित विभिन्न गम्भीर धाराओं में दबंग भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल उर्फ पप्पू और उनके समर्थकों पर धोखाधड़ी फ्रॉड अभिलेखों में कूट रचना सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सैनी कोतवाली में भाजपा के सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल उर्फ पप्पू और समर्थकों के नाम दर्ज मुकदमे के अनुसार जमीन में कुचक्र रच धोखाधड़ी कर जमीन कब्जा करने का प्रयास किया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बदनियती के चलते धोखेबाजी और विश्वासघात छल कपट कर जमीन पर जबरिया कब्जा किया जा रहा है। वहीं विधायक पर जमीन कब्जा के लगे आरोप पर विधायक का कहना है कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं और प्रशासन मामले की जांच कराएं और सत्यता जनता के सामने लाए।

जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की खास रिपोर्ट