एक जनपद एक उत्पाद योजना वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत हथकरघा वस्त्र उत्पाद से सम्बन्धित इकाई के ऋण हेतु करें आवेदन

उपायुक्त उद्योग ने बताया है कि सरकार द्वारा संचालित एक जनपद एक उत्पाद योजना वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत हथकरघा वस्त्र उत्पाद से सम्बन्धित उद्योग सेवा एवं व्यवसाय क्षेत्र की इकाईयों की स्थापना किये जाने हेतु ऋण लेने के इच्छुक आवेदक वेबसाइट http://diupmsme.upsdc.gov.in पर 25 नवम्बर 2020 तक ऑनलाइन कर सकते है। योजना की विस्तृत जानकारी अथवा आवेदन करने में आ रही कठिनाई हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र हरदोई से सम्पर्क कर सकते है।