उपायुक्त उद्योग हरदोई ने बताया है कि सरकार द्वारा संचालित एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत हथकरघा वस्त्र उत्पाद की नई इकाइयों की स्थापना किये जाने हेतु पात्र उद्यमियों से ऋण आवेदन पत्र 30 नवम्बर 2019 तक आमंत्रित किये जाते है ।
पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र 30 नवम्बर की सायं 05 बजे तक जिला उद्योग केन्द्र में जमा किये जाएंगे और अधिक जानकारी किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।